दिल्ली पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो को शेयर करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नागालैंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रिदी थेउनिओ और समाजवादी पार्टी के नेता मनोज काका को नोटिस जारी किया है। इन तीनों नेताओं को आज दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने झारखंड कांग्रेस का हैंडल बंद कर दिया है। वहीं, खबर है कि दिल्ली पुलिस रेवंत रेड्डी के जवाब से संतुष्ट नहीं है और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।
