किरेन रिजिजू से केंद्रीय कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया है। अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आवंटन किया है।किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक यह विभाग केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पास था। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मेघवाल के पास पहले से ही संस्कृति मंत्रालय और संसदीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
अचानक हुए इस फेरबदल के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय क्यों वापस लिया गया? इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है? आइए समझते हैं…