पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नजरें गुजरात पर हैं। अहमदाबाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर एक बड़ा रोड शो कर चुके हैं। मई महीने में ही भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। बीते दिनों आप संयोजक की तरफ से सोमनाथ में एक रैली को भी संबोधित किया गया। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में आप का ग्राफ तेजी से बढ़ने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी बड़ा दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए कहा कि आप” गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है?