गाजा में हिंसा के बीच बिखरा जांच आयोग

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय के लिए इजराइल और फिलीस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों पर ध्यान देने वाले तीन स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक टीम ने कहा है कि वे इस्तीफा दे रहे हैं और उन्होंने इसकी वजह व्यक्तिगत कारण और बदलाव की जरूरत को बताया है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार परिषद ने इस टीम का गठन किया था। उसने ही सोमवार को टीम के सदस्यों द्वारा इस्तीफे देने की जानकारी दी।

यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जब फलस्तीनी क्षेत्रों में हिंसा जारी है और सात अक्टूबर के हमलों के पीछे हमास और अन्य चरमपंथियों के खिलाफ इजराइली सैन्य अभियान में कमी आने का कोई संकेत नहीं है। इजराइल सरकार ने बार-बार विशेषज्ञों की टीम की आलोचना की है, जिसे कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र और इजराइल पर जांच आयोग के रूप में जाना जाता है। इजराइली सरकार ने क्षेत्र की यात्रा करने की अनुमित देने या टीम के साथ सहयोग करने के अनुरोधों को अस्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *