घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले घर में घुसकर महिला के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। थाने में महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।थाना क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना का आरोप लगाते हुए बताया की वह छह मार्च की शाम लगभग छह बजे घर पर अकेली थी। तभी उसी के क्षेत्र के दो लोग घर में घुस आए और अंदर से गेट बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

उसने घटना की जानकारी अपनी सास को दी। पीड़ित महिला अपनी सास के साथ थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसका मेडिकल भी नहीं कराया था और न ही मुकदमा दर्ज किया था। जांच के नाम उसको टरका दिया था। उसके बाद पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपना स्वयं मेडिकल परीक्षण कराया था।

पुलिस से नहीं की थी सुनवाई
थाने में सुनवाई ना होने पर उसने पंद्रह मार्च को एसएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट में न्याय के लिए गुहार लगाई। घटना को दो माह बीतने के बाद दस मई को न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का थाना पुलिस को आदेश दिया था।
सीओ बोले-जल्द दर्ज होगा मुकदमा
पंद्रह दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।अगर कोर्ट के आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। थाना अध्यक्ष से बात कर जल्द ही मामले को दर्ज करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *