जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पर बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले में पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (JeI) के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई में 200 से ज़्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए और आपत्तिजनक सामग्री व डिजिटल उपकरण ज़ब्त किए गए। यह कार्रवाई दिल्ली विस्फोट और एक अंतर-राज्यीय “सफेदपोश” आतंकवादी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां, कुलगाम, बारामूला और गांदरबल जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि जेईआई सदस्यों और उनके साथियों के आवासों और परिसरों पर छापे मारे गए तथा तलाशी ली गई। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई जमीनी स्तर पर आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करने के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है। अभियान अभी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

पिछले चार दिनों में, 500 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ की गई है, जिनमें से कई को हिरासत में लिया गया है और ज़िले में सुरक्षाकर्मियों द्वारा 400 घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *