तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी, वकीलों के बीच हुई बहस के बाद फायरिंग

देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद यह घटना हुई।जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता जानकारी मिली कि वकीलों के बीच बहस हुई। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना में कोई हानि नहीं हुई है। स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *