नोएडा में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है लोगों को बसों के लिए घंटों इतंजरा करना पड़ रहा। केंद्र सरकार के नये कानून में ‘‘हिट एंड रन’’ के मामलों में सख्त सजा के प्रावधानों के खिलाफ ट्रक व निजी बसों चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल का, दूसरे दिन मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में व्यापक असर दिखा। हड़ताल के कारण लंबी दूरी के यात्री सबसे ज्यादा परेशान दिखे जिन्हें ठंड में बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
