पहले अपने बॉयफ्रेंड को घुमाया फिर होटल की बालकनी से दे दिया धक्का

ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर शायद आपका प्यार से ही विश्वास उठ जाएगा। यह एक कपल का मामला जहां गर्लफ्रेंड ने अपने ही बॉयफ्रेंड को लग्जरी होटल के बालकनी से नीचे फेंक दिया। बता दें कि आरोपी महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे फेंका था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में आरोपी की कोर्ट में पेशकश हुई जहां उसने जज के सामने अपना बयान दिया। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल का ब्रिटेन का रहने वाला पेग्राम रीस अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड मैरी मेयर्स के साथ तुर्की घूमने गया था। दोनों वहां एक लग्जरी होटल में रूके थे। 19 जुलाई को अचनाक लड़के का शव होटल की इमारत के नीचे मिलता है जिससे पूरे होटल में सनसनी मच जाती है।

पुलिस की टीम जांच करने के लिए जब लड़के के होटल रूम में पहुंचती है तो वहां काफी खून के धब्बे मिलते है। पुलिस ने लड़की से खून के धब्बों के बारे में पूछा तो आरोपी कहानियां बनाने लगी। इसके बाद पुलिस का शक तेज हो गया और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों ने काफी शराब पी हुई थी। लड़की काफी ज्यादा नशे में थी जिसके कारण होटल कर्मियों को उन्हें कमरे में छोड़कर आना पड़ा था। इसके कुछ देर बाद लड़के की लाश नीचे मिलती है। शक और सबूतों के आधार पर आरोपी लड़की को अरेस्ट कर लिया गया है।

बहस के दौरान दिया धक्का

कोर्ट में पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने और धोखा देने का आरोप लगया था। दोनों के बीच बहस बहुत ज्यादा होने लगी थी। बहस के दौरान गर्लफ्रेंड ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड को होटल के बालकनी से नीचे गिरा दिया। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण लड़के की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने कहा कि मैरी ने क्राइम सीन को मिटाने की कोशिश की थी। दोषी पाए जाने के बाद मैरी को 24 साल की सजा दी गई है। हालांकि, मैरी ने अपने ऊपर लगे सबी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बहस से एक दिन पहले उसके बॉयफ्रेंड ने उसे बालकनी से फेंकने की धमकी दी थी। लड़की ने यह भी खुलासा किया है कि उसका बॉयफ्रेंड एक ड्रग किंगपिन था, जो उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *