पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की बाराबंकी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लो कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं चलाना।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, सपा के बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है। वहीं, कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तैयारी कर रही है। इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि एसपी-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए, तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। एसपी-कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। लेकिन, जब मैं इनकी पोल खोलता हूं, तो ये बैचेन हो जाते हैं, इनकी नींद हराम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *