पीएम मोदी ‘दुनिया के नए पुतिन’, आलोचना के अलावा कुछ नहीं करते: शरद पवार

एनसीपी (सपा) नेता शरद पवार ने सोमवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें डर है कि “भारत में एक नया पुतिन बन रहा है।” पवार ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नकल कर रहे हैं। शरद पवार ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्रियों ने नए भारत के निर्माण के लिए काम किया लेकिन पीएम मोदी केवल दूसरों की आलोचना करते हैं और इस बारे में नहीं बोलते कि उनकी सरकार ने पिछले दस वर्षों में लोगों के लिए क्या किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *