पेट्रोल से जलाई गई अंकिता की मौत पर बोले रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से अविलंब इस्तीफा दें और किसी वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाएं। मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं और वे पिकनिक मना रहे हैं। बीजेपी राज्य की राजनीतिक स्थिति पर आगे क्या निर्णय लेगी, ये राज्यपाल और चुनाव आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने कहा कि यह सिर्फ डेमोग्राफिक ही नहीं बदलना चाहते बल्कि ज़मीन का भी जिहाद कर रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने कहा कि यह सिर्फ डेमोग्राफिक ही नहीं बदलना चाहते बल्कि ज़मीन का भी जिहाद कर रहे हैं। बंग्लादेशी जिहादियों ने अब तक 10,000 एकड़ ज़मीन हड़प ली है। मैं सरकार से मांग करता हूं की एसआईटी गठन कर इसपर फास्ट्रैक मामला चलाया जाए। झारखंड के दुमका में अंकिता (17) का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी। कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि दुमका की घटना से सारा मानवता, समाज और झारखंड शर्मसार हुआ है। राज्य में आदिवासी बच्चियों, महिलाओं के साथ 1000 से ज़्यादा मामले हुए हैं। यह साधारण घटना नहीं है क्योंकि एक संप्रदाय विशेष के लोग लव जिहाद के माध्यम से डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *