प्रेमी ने प्रेमीका की पीट पीटकर नौ नवंबर को हत्या कर दी। घटना फरीदाबाद के मुजेसर इलाके की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को 11 नवंबर को अदालत में पेश किया। यहां आरोपी युवक ने अदालत की छठी मंजील के कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने आरोपी युवक को घायल अवस्था में पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया मगर यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कूदने के बाद आरोपी को काफी चोटें आई, जिसके बाद अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सेक्टर 23 निवासी महेंद्र (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि आरोपी महेंद्र को पुलिस ने घटना के 24 घंटे में ही गिरफ्तार किया था। मृतक पर आरोप था कि बुधवार रात एक 19 साल की युवती की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। दरअसल आरोपी की अपनी प्रेमिका से बीचे कुछ महीनों से बात नहीं हो रही थी। इस बात से वो गुस्सा था। इसी गुस्से में उसने अपनी प्रेमिका रोशनी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए थे, जहां उसे तीन दिन की रिमांड मांगी गई थी।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अदालत में उसे पेश कर दिया था, जिसके बाद आदेश आने का इंतजार था। इसी बीच आरोपी पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाने में सफल हुआ और खिड़की की तरफ भागकर नीचे कूद गया। वो नीचे रैंप की ग्रिल पर गिरा। नीचे दो लोगों ने उसके गिरते ही उसे उठाया। कोर्ट परिसर के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में सेक्टर आठ के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रेमिका के भाई की शिकायत पर हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक मुजेसर थाना ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में अब न्यायिक जांच की अपील की है।