बांग्लादेश में शर्मनाक करतूत!

बांग्लादेश से हिंदू महिला से हैवानियत का मामला विधवा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया। झिनाईदा जिले में यह वारदात हुई है। चार लोगों के खिलाफ हालांकि शिकायत दर्ज की गई है। हसन नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो स्थानीय युवकों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ रेप किया और उनके बाल काट दिए। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के अनुसार, करीब ढाई साल पहले उन्होंने शाहिन और उसके भाई से 20 लाख टका में एक दो मंजिला मकान और जमीन खरीदी थी। इसके बाद से ही शाहिन उस पर बुरी नजर रखने लगा था। घटना की रात महिला को इतनी यातनाएं दी गई कि वह बेहोश हो गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *