भारत में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा

भारत में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर को तुला राशि में लगा है। ये सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा गया है। ये सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 33 मिनट तक देशभर के अधिकतर हिस्सों में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों ने इसे आंशिक सूर्यग्रहण बताया है। मगर इसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो गया है

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में 04 बजकर 29 मिनट से दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा पाठ करना वर्जित होता है। दरअसल ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और उनकी शुभता कम हो जाती है।

भारत में इन जगहों पर दिख रहा है सूर्य ग्रहण

भारत में सूर्य ग्रहण पश्चिमी और उत्तर  भारत के हिस्से में दिख रहा है। नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिख रहा है। इसके अलावा यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में भी ग्रहण का प्रभाव देखने को मिला है।

गंगा में लगी आस्था की डुबकी

सूर्य ग्रहण के दौरान वाराणसी में बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचे। हर तरफ घाटों पर भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। बता दें कि सूर्य ग्रहण के कारण वाराणसी समेत देश के सभी बड़े मंदिरों के कपाट सूर्य ग्रहण के कारण बंद किए गए थे। वाराणसी के घाटों पर आस्था का सैलाब देखने को मिला है। कुरुक्षेत्र व अन्य जगहों पर भी आस्था की डुबकी लगाने श्रद्धालु पहुंचे।

27 साल बाद बना ऐसा संयोग

जानकारी के मुताबिक ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है जब दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगा है। इससे पहले ये घटना 24 अक्टूबर 1995 को घटी थी। सूर्य ग्रहण के दौरान धार्मिक और शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान भगवान का पूजन करना चाहिए मगर मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के बाद जानें कब खुलेंगे मंदिरों के कपाट

बता दें कि आज ग्रहण होने के कारण मंदिरों के कपाट बंद हो गए है। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों में साफ सफाई की जाएगी। मंदिरों में यज्ञ और हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा पाठ होगा और आरती की जाएगी।

ऐसे लगता है सूर्य ग्रहण

बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है। तीनों ही सूर्य ग्रहण के दौरान एक सीध में आ जाते है। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक पाता है। जानकारी के मुताबिक अगला सूर्य ग्रहण भारत में वर्ष 2027 को 2 अगस्त के दिन दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *