शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए बना एक संगठन अपने ‘दुश्मनों’ का समर्थन करता है तो लोगों के मन में संदेह पैदा होता है। राउत की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ को बिना शर्त समर्थन देने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ देने की घोषणा के एक दिन बाद आई है।
