मुलायम सिंह के निधन से समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज मौन हो गई: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को दुख जताते हुए कहा कि समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ मौन हो गई। सोनिया गांधी ने शोक संदेश में कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई।’’ उन्होंने कहा, देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा। सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका (मुलायम सिंह यादव का) साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *