मेघालय में 64% और नगालैंड में 75 फीसदी मतदान

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ चार राज्यों- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं।तीन राज्यों में उपचुनाव भी चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु के इरोड सीट पर दोपहर तीन बजे तक 59.22 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। पश्चिम बंगाल की सागरडिघी सीट पर 63.43 प्रतिशत और झारखंड के रामगढ़ सीट पर 62.28 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *