प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्षों की तुलना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने डेढ़ गुना अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। रोजगार मेले के तहत हाल ही में भर्ती किए गए एक लाख से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उस दौरान नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक बहुत लंबा समय लग जाता था तथा इसका फायदा उठाकर ‘रिश्वत का खेल’ भी जमकर होता था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है।
