राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख, PM ने उमर अब्दुल्ला से की बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में हुए भूस्खलन में तीर्थयात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि माता वैष्णो देवी मंदिर के तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद घटना अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूँ।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में हुए भूस्खलन के कारण हुई जान-माल की हानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूँ। जानकारी के मुताबिक मोदी ने जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *