सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की वजह से हमारे नेता का अपमान हो रहा है। राहुल गांधी ने राजनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खरगे जी कॉल रिटर्न करेंगे अभी तक खरगे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है।’
