वंदना, काजल, फातिमा से अजय और सीमा तक

समाजवादी पार्टी ने नौ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सूबे में 17 नगर निगम हैं, जहां चुनाव होना है। अभी समाजवादी पार्टी ने नौ नगर निगमों के लिए ही प्रत्याशियों का एलान किया है। सपा की इस सूची में पांच महिलाओं को जगह दी गई है। दो ब्राह्मण चेहरे भी हैं।

यूपी में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में चार मई को मतदान होगा, जबकि बाकी नौ मंडलों के 38 जिलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इसके बाद सभी 75 जिलों में 13 मई को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि सपा से महापौर का टिकट पाने वालों में कौन-कौन है? इनकी कहानी क्या है?

अब जानिए सपा ने किसे-किसे दिया टिकट? 

शहर सपा प्रत्याशी
लखनऊ बंदना मिश्रा
गोरखपुर काजल निषाद
प्रयागराज अजय श्रीवास्तव
झांसी सतीश जतारिया
मेरठ सीमा प्रधान
शाहजहांपुर अर्चना वर्मा
कानपुर वंदना बाजपेयी
अयोध्या डॉ. आशीष पांडेय
फिरोजाबाद मशरूर फातिमा

प्रत्याशियों के बारे में जान लीजिए

1. बंदना मिश्रा: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बंदना मिश्रा को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बंदना लखनऊ विश्वविद्यलाय के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। बंदना ने जेएनयू से स्नातक किया है। छात्र जीवन में बंदना का लगाव वाम दलों की तरफ था। वह एक सामाजिक संगठन के साथ दलित आदिवासियों के लिए काम करती रही हैं। पेशे से पत्रकार रहीं, बंदना लखनऊ के गोमतीनगर में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *