सिविल लाइंस थाने के बैरक में ASI ने की खुदकुशी

उत्तरी जिला के सिविल लाइंस थाने के बैरक में एएसआई विजय कुमार ने खुद के सर्विस पिस्टल से गोली मारकर अपनी जान दे दी। वह सिविल लाइंस थाने में मालखाना के सरकारी संपत्ति के प्रभारी थे। विजय कुमार मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुदकुशी के कारण का पता नहीं लग पाया है। घटना कुछ घंटे पहले की है। पहले हर थाने (Delhi Police) व यूनिटों में केवल एक मालखाना होता था। पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मालखाना को दो भागों में बांट दिया था। एक सरकारी संपत्ति व दूसरा केस प्रॉपर्टी कर दिया गया।

सरकारी संपत्ति के इंचार्ज के जिम्मे बैरीकेड, टार्च, रस्सी, लाठी, बुलेटप्रूफ जैकेट, पीए सिस्टम व सभी तरह के हथियार व कारतूस आदि आते हैं और केस प्रॉपर्टी के इंचार्ज के जिम्मे किसी भी केस से संबंधित जब्त किए गए सामान आता है। दोनों तरह के मालखाना इंचार्ज के पद पर हवलदार को ही लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *