आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली

आशिकी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी पहले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म भी फैंस को खूब पसंद आई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब जब से आशिकी 3 को लेकर खुलासा हुआ है, तब से इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम तो लीड एक्टर के तौर पर सामने आ चुका है, लेकिन अभी अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं हुआ था।भट्ट कैंप के तहत बन रही आशिकी 3 को काफी समय से इसकी लीड एक्ट्रेस की तलाश थी। जो कि अब पूरी होती नजर आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि आशिकी 3 को उसकी लीड एक्ट्रेस मिल गई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर सारा और कार्तिक की जोड़ी देखने को मिलेगी। बता दें कि इससे पहले कार्तिक और सारा की जोड़ी लव आजकल में नजर आई थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी और बहुत जल्द सिनेमाघरों से उतर गई थी। ताजा खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही भट्ट कैंप की रोमांटिक मूवी आशिकी 3 में नजर आएंगे। आशिकी 3 के मेकर्स इस दौर की सबसे रोमांटिक मूवी बनाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने इस जोड़ी पर दांव लगाने का फैसला लिया है।बता दें कि इससे पहले कार्तिक और सारा की जोड़ी लव आजकल में नजर आई थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी और बहुत जल्द सिनेमाघरों से उतर गई थी। ताजा खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही भट्ट कैंप की रोमांटिक मूवी आशिकी 3 में नजर आएंगे। आशिकी 3 के मेकर्स इस दौर की सबसे रोमांटिक मूवी बनाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने इस जोड़ी पर दांव लगाने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *