मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत…गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में किया गया शिफ्ट

उत्तरप्रदेश स्पेशल न्यूज़ (DiD News): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। हालात गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है। हाल में ही समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में भी मुलायम सिंह यादव अपनी तबीयत की वजह से शामिल नहीं हुए थे।खबर मिलने के साथ ही मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं खबर यह भी है कि शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचने वाले हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है। यहीं पर वह आईसीयू 5 में शिफ्ट किए गए हैं। पिछले दिनों रूटीन जांच के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में ही भर्ती किया गया था। इससे पहले 2021 में बेचैनी और घबराहट महसूस होने के बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *