सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और यह आपके लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। अगर आप इस महीने यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर के पहले हफ्ते में ही दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि ये छुट्टियां कब और क्यों हैं। सितंबर महीने में पांच रविवार के अलावा, दो सार्वजनिक अवकाश भी पड़ रहे हैं। महीने के पहले हफ्ते में दो लगातार छुट्टियां होंगी।
गणेश चतुर्थी पर छुट्टी
7 सितंबर 2024, शनिवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इन राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, 8 सितंबर को रविवार होने के कारण भी छुट्टी होगी।
