9 घंटों से नई दिल्‍ली AIIMS का सर्वर डाउन, हैक होने की आशंका

दिल्ली एम्स का सर्वर नौ घंटे से डाउन है। यहां राष्ट्रपति, पीएम, मंत्रियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का स्वास्थ्य डेटा रहता है। ऐसे में सर्वर हैक होने की आशंका बनी रहती है। साइबर क्राइम एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार एम्स दिल्ली का सर्वर आज सुबह 7 बजे से डाउन था। ओपीडी और नमूना संग्रह मैन्युअल रूप से संभाला जा रहा है, लेकिन उन लोगों के लिए नमूना प्रणाली जिनके पास विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान प्रभावित नहीं है।मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में भी परेशानी हुई है। खबरों के अनुसार कई मरीजों को सर्वर डाउन होने की वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सका है। आलम तो ये भी रहा कि कई मरीजे ऐसे भी थे जिन्हें ठीक होने के बाद भी सर्वर की खराबी की वजह से अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकी। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों का जांच भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *