खेल से लेकर राजनीति के हैं माहिर खिलाड़ी अनुराग ठाकुर

दिल्ली / एनसीआर (DID News): भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हुआ था। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और शीला देवी के बेटे है। इस समय अमुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद है। इसके अलावा वह केंद्र सरकार में खेल और युवा मामलों के मंत्री भी है। अनुराग ठाकुर ने 27 नवंबर 2002 को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी शेफाली ठाकुर से शादी की और उनके दो बेटे भी है।

अनुराग ठाकुर का क्रिकेट का सफर

अनुराग ठाकुर को क्रिकेट काफी पसंद है। महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने करियर की शुरूआत क्रिकेट से कर दी थी। उन्होंने ऑल इंडिया नॉर्थ जोन की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की है। वह हिमाचल की तरफ से जम्मू के खिलाफ रणजी ट्रॉफी भी जीत चुके है। क्रिकेट के शौकीन अमुराग ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट भी है। सेना प्रमुख जनरल सुहाग ने अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया है।

क्रिकेट के शौकीन अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष भी बनाया गया है। बता दें कि अनुराग ठाकुर के नाम सबसे कम उम्र में क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने का भी रिकॉर्ड शामिल है। 2016 में बीसीसीआई ने अनुराग ठाकुर को अध्यक्ष भी चुना था। क्रिकेट के अलावा अनुराग ठाकुर की दिलचस्पी राजनीति में भी बनी। उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

अनुराग ठाकुर का राजनीतिक करियर

अनुराग ठाकुर के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2008 में हुई। उन्होंने अपने पिता के कहने पर राजनीति में कदम रखा। राजनीति में आने से पहले वह एक सैन्य अधिकारी के पद पर भी कार्यरत रहे। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सांसद के रूप में चुने गए हैं। 2019 में वह मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री बने। इसके अलावा ऑल इंडिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

अनुराग ठाकुर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उत्तर प्रदेश में जब दोबारा से योगी सरकार यानि की भाजपा की सरकार बनी तो उनके काम की तारीफ भी की गई। अब 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर सीएम के रूप में भाजपा का चेहरा भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *