राजनीति (DID News): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत कर दी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हमारे देश की हमारे ‘सुरसा’ के मुंह की तरफ बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण करने के लिए कड़े कानून की आवश्यकता है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक वीडियो जारी किया है और उसे ट्विटर पर साझा किया है।
उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों में भारत आर्थिक प्रगति की रफ्तार में चीन से पिछड़ गया, लेकिन जनसंख्या वृद्धि में अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया।बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने कहा कि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हमारी आबादी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है।
दस-दस बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक ‘कड़ा कानून’ बने, जो ‘‘पूरे देश में और सभी धर्म के लोगों पर लागू हो। भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के कानून की मांग संसद से सड़क तक उठानी चाहिए।