खेसारी लाल यादव है भोजपुरी सिनेमा के हाई पैड एक्टर

मनोरंजन (DID News): भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने दम पर बड़ा नाम बनाया हैं। भोजपुरी सिनेमा में फिलहाल निरहुआ, मनोज तिवारी के बाद खेसारी का ही नाम लिया जाता है। सिनेमा की दुनिया में जो व्यक्ति मल्टी टास्किंग होगा हैं उसका ही बोलबाला होगा। ऐसे में खेसारी लाल भी कई गुणों से भरपूर हैं।

खेसारी एक अच्छे एक्टर के साथ साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इसी के कारण खेसारी भोजपुरी सिनेमा के सबसे हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। खेसारी हाई फीस केवल फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि स्टेज शो के लिए भी लेते हैं। अपने अकसर देखा होगा खेसारी को स्टेज शो करते हुए जिसमें खूब पब्लिक इकठ्ठा होती हैं।

एक मानसिकता है कि उत्तर प्रदेश-बिहार-हरियाण जैसे राज्यों में एक्ट्रेस स्टेज शो करने आती हैं तभी पब्लिक इकठ्ठा होती है लेकिन खेसारी लाल ने ये मिथ तोड़ा और अपने अंदाज के लाखों पब्लिक को अपने शो में इकठ्ठा करने का दमखल दिखाया हैं। इसी कारण खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 40-45 लाख रुपए की फीस लेते हैं जो किसी भी भोजपुरी अभिनेता की फीस के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *