Mallikarjun Kharge का भाजपा पर निशाना

राजनीति (DID News): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पूरी तरीके से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा चीन के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबराई मोदी सरकार इसे रोकने के बहाने तलाश रही है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी सरकारचीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा करने से बच रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई सरकार की विफलता को दर्शाती है। कांग्रेस अक्ष्यक्ष की यह टिप्पणी पार्टी के प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारियों के संदर्भ में बुलाई गई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक में आई है।

बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ तौर पर कहा कि मोदी सरकार तवांग में हुई झड़प पर चर्चा करने से बचने के बहाने तलाशती रहती है और इसके बजाय वह निजी हमले करने में लिप्त है। भारत ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी इतिहास रचने जा रहे हैं।

कल भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जनता से इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इस कारण मोदी सरकार बुरी तरह घबराने लगी है और किसी बहाने से वह यात्रा में रुकावट पैदा करना चाहती है। खरगे ने इस बैठक में यह भी कहा कि राहुल जी की इस मेहनत ने लोगों में जागरुकता पैदा की है। हमें उसे अगले मुक़ाम पर ले कर जाना है।

हमें जनता से संवाद जारी रखना है। उन्हें निरन्तर अपने साथ जोड़े रखना है। वहीं, राहुल गांधी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की भाजपा की राजनीति है।

यदि वैज्ञानिक आधार पर कोई प्रोटोकॉल है या विशेषज्ञों की राय है, तो भारत जोड़ो यात्रा निश्चित रूप से इसका पालन करेगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत चार दिसंबर को पार्टी की संचालन समिति की बैठक में बताया था कि दो महीने तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा। उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाद्रा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *