दिल्ली / एनसीआर (DID News): दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, मानहानि मामले में असम की एक कोर्ट की ओर से उन्हें समन जारी किया गया है। पूरा का पूरा मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़ा हुआ है।
मनीष सिसोदिया के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मानहानि का केस दायर किया था। इसी को लेकर कामरूप की सीजेएम अदालत ने 29 सितंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को समन भेजा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने सरमा पर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के स्वामित्व वाली कंपनी जेसीबी इंडस्ट्रीज ने कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान असम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों को ‘‘बाजार से अधिक कीमत’’ पर पीपीई किट्स की आपूर्ति करवाई की थी।