मिलिए 21वीं सदी के श्रवण कुमार से, माता-पिता को पालकी में बिठाकर चल पड़ा कांवड़ यात्रा पर..

धर्म / अध्यात्म (DID News): माता-पिता का होना एक बच्चे के लिए दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा होता है। माना जाता है कि अगर धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप कोई है तो वह खुद माता-पिता है। अ

गर आप अपने माता-पिता के साथ रहते है तो खुद को सबसे भाग्यशाली लोगों में से एक समझिए। खैर, आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी दिल से खुश हो जाएंगे। ऑनलाइन हो रहे इस वायरल वीडियो में एक शख्स को कांवड़ यात्रा के दौरान अपने बुजुर्ग माता-पिता को कंधों पर उठाकर ले जाते देखा जा रहा है। इस क्लिप को आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने शेयर किया है और अब इसे 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *