Rahul Gandhi को मिला राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्‍य पुजारी का आशीर्वाद

उत्तरप्रदेश स्पेशल न्यूज़ (DID News): कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की उत्तर प्रदेश में एंट्री कर चुकी है। जहां बीजेपी और कई हिंदुत्ववादी संगठन राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की आलोचना कर रहे हैं, वहीं अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बयान ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

कांग्रेस की यात्रा को अयोध्या राम जन्भूमिम मंदिर के पुजारी की तरफ से आशीर्वाद मिला है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी पर भगवान श्रीराम की कृपा की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *