Shehla Rashid पर चलेगा मुकदमा, LG सक्सेना ने दी मंजूरी

शेहला राशिद देश की राजनीति में रूचि रखने वाला शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो इन्हें न जानते हो। कभी जेएनयू की फायरब्रांड छात्र नेता हुआ करती थी। लगातार अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहने वाली शेहला अचानक से फिर लाइमलाइट में हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) की सदस्य शेहला राशिद के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

क्या है पूरा मामला

आर्टिकल 370 के खात्मे के बाद जम्मू कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे। घाटी में स्कूल खुले, सरकारीदफ्तर भी खोल दिए गए। लेकिन 370 के हमायती लोगों को तेजी से घाटी के सामान्य होते हालात पसंद नहीं आए। चाहे वो कश्मीर में बैठे लोग हों या फिर दिल्ली में बैठी शेहला रशीद हो। जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने सेना पर संगीन आरोप लगा दिए। शेहला राशिद ने एक के एक कई ट्वीट कर भारतीय सेना पर कश्मीरी लोगों पर अत्याचार करने के संगीन आरोप लगाए थे। इन ट्वीट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शेहला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था। भारतीय सेना ने भी शेहला के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्हें खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *