झारखंड में शिक्षकों का विरोध रंग लाया, रक्षाबंधन पर स्कूलों में छुट्टी

 झारखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्कूलों को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के पूर्व आदेश के विरोध के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा और खेल दिवस से जुड़ी गतिविधियां एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।

इससे पहले 28 अगस्त (रक्षाबंधन) और 30 अगस्त (रविवार) को स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए थे, जिसका झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ और अन्य शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध किया था।

संघों का तर्क था कि रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और सामाजिक महत्व वाले पर्व पर स्कूल खोलने से बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की भावनाएं आहत होंगी। शिक्षकों के इस व्यापक विरोध और बढ़ते दबाव के बाद शिक्षा विभाग ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए रक्षाबंधन के दिन अवकाश बरकरार रखा है और खेल गतिविधियों की तारीख में संशोधन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *