आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम और चरणों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग की ब्रीफिंग शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि विभिन्न संचार माध्ययम से जुड़े मतादाओं का स्वागत है। सभी तीन साथ हैं और आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। जहां चुनाव एक त्यौहार हैं जिसमें लोकतंत्र के रंग उभरते हैं। देश के सभी हिस्से उसमें समावेश होते हैं। चुनाव का पर्व देश का गर्व। हम एक यादगार और निष्पक्ष चुनाव एक पर्व की तरह सब की भागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित कराएंगे। राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृत रूप से इतने विविध देश में चुनाव कराने के लिए हमने आपको पिछले दो सालों में तैयार किया है।