खनौरी बॉर्डर जा रहे थे किसान

पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा की ओर बढ़ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिसार-नारनौंद रोड पर ये किसान खेरी चोपटा गांव से खनौरी सीमा जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन पर आंसूगैस के गोले दागे। किसान पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। वे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर वहां इकट्ठा हुए हैं।

झड़प के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और कई किसानों को अपनी हिरासत में ले लिया। किसानों के साथ हुई झड़प में हरियाणा पुलिस के SHO जख्मी हो गए। नारनौंद के एसएचओ चंद्रभान के अलावा DSP रविंद्र सांगवान और DSP राज सिंह भी घायल हुए हैं। कई किसानों को भी चोटें लगी हैं। दोनों तरफ से तनाव की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *