मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने नहीं की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान पांच फरवरी को कटिहार में जमकर हंगामा हुआ है। कटिहार में जब मुख्यमंत्री का काफिला भीड़ की समस्या का समाधान करने के लिए नहीं रूका तो लोगों ने काफी विरोध जताया। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी काफिला परेशान लोगों की समस्या सुनने के लिए नहीं रूका तो लोग काफी आक्रोशित हो गए।

एनएच 81 कोढ़ा प्रखंड के दिघरी चौक पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और आगजनी की। इसके साथ ही बैनर जलाकर भी उन्होंने विरोध किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को बूझा दिया और आवागमन को बहाल करवाया। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा निकाल रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दिघरी में मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा के रूट पर प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी। इस दौरान लंबी कतार में स्थानीय लोग खड़े हुए मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री लोगों से मिले बिना निकल गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कटिहार गेराबाड़ी मुख्य सड़क पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने यात्रा को विफल होने का नारा भी दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाधान यात्रा से किसी भी ग्रामीण को लाभ नहीं हुआ है।

बता दें कि नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समाधान यात्रा के दौरान जिलों भर में जाकर वहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे है। साथ ही वो ये भी जांच रहे हैं कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कितना असर स्थानीय लोगों पर हो रहा है। योजनाओं का लाभ और उनका फीडबैक भी ले रहे है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *