CBI की पूछताछ पर तेजस्वी बोले- भाजपा विरोध में यह स्वाभाविक

राबड़ी आवास पर CBI की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी आवास पर CBI की टीम का आना देश में अघोषित आपातकाल का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 2024 से पहले और छापेमारी होंगे। सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार रिटायर हो जाना चाहिए। नीतीश कुमार अब बिहार और देश का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं।

भाजपा ने काले चेहरे का उदाहरण पेश किया है
वहीं RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि भाजपा ने काले चेहरे का उदाहरण पेश किया है। पूरा देश होली की तैयारी कर रहा है ऐसे में केंद्र सरकार राजद को परेशान करने की कोशिश कर रही है। हमलोग इससे डरने वाले नहीं है। जनता सब देख रही है, वह 2024 में माकूल जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *