गोधरा सीट जो वर्षों से रही है चर्चा का विषय

गोधरा गुजरात विधानसभा की ऐसी सीट है जिसका जिक्र होना चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण है। ये काफी अहम और चर्चित सीटों में से एक है जहां इस बार दूसरे फेज के दौरान मतदान होगा। वर्ष 2017 में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी ने कब्जा किया था। इस सीट पर कांग्रेस भी जीत चुकी है।2002 गुजरात दंगों का कारण बने गोधरा में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन रही है। इस सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक को ही चुनवा मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक पर भी फिर से भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने स्मिताबेन चौहान और आम आदमी पार्टी ने राजेश पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। इन तीनों के अलावा इस सीट पर इस बार एआईएमआईएम यानी असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी भी चुनाव मैदान में है। पार्टी ने मुफ्ती हसर कचाबा को टिकट दिया है। इस सीट पर हिंदू और मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण भी हो सकता है।

राउल जी है महत्वपूर्ण उम्मीदवार

इस सीट पर सीके राउल जी ने पहली बार वर्ष 2007 में चुनाव में जीत दर्ज की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वो सिर्फ 258 मत से जीतकर विधायक पद की कुर्सी पर पहुंचे थे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह परमार से कड़ी टक्कर मिली थी। बता दें कि राउल जी का इस सीट पर कब्जा काफी लंबे समय से रहा है। राउलजी पांच बार के विधायक है। वर्ष 1990 और 1995 में उन्होंने बीजेपी में रहते हुए विधायक चुनाव जीता था। ये ऐसी सीट है जहां से राउलजी का काफी गहरा नाता रहा है। इस सीट पर राउलजी ने अलग अलग पार्टी से जीत हासिल की है।

ये है मतदाताओं का आंकड़ा

इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 228379 है। यहां 115373 पुरूष और 113006 मह‍िला मतदाता हैं। वहीं गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अगर राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या पर नजर डाली जाए तो यह 4,90,89,765 है। इनमें 2,53,36,610 पुरूष, 2,37,51,738 मह‍िला और 1,417 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल 27,943 सर्व‍िस वोटर भी हैं। इससे कुल मतदाता इस बार 4,91,17,308 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *